Thursday, April 12, 2012

जीवन मे राशियों का प्रभाव (मिथुन)

मिथुन राशि भचक्र की तीसरी राशि है,यह बुध की सकारात्मक राशि है,कालपुरुष की पहिचान की कारक है,समय के आपसी मिलन का दिन रात का संगम अच्छे बुरे के बीच का समय शरीर मे आगे और पीछे की पहिचान लिखने मे शब्द और भावना का प्रतिरूप चित्र मे बैक ग्राउंड और वास्तविक चित्र के मिलने का स्थान कही हुई बात के बीच मे सोची जाने वाली स्थिति,धन के मामले मे प्राप्त करने और खर्च करने की स्थिति सम्बन्ध के मामले मे सम्बन्ध के बनने और बिगडने के मध्य की स्थिति,प्राप्त किये जाने वाले सुख और दुख के बीच का समय धनी से निर्धन बनने और निर्धन से धनी बनने के बीच के कारको का ज्ञान धरती और आकास के मिलने का स्थान,सूर्योदय के समय दिन और रात का संगम तथा रात होने और दिन चुपने के बीच का समय आदि इस राशि के क्षेत्र की सीमा मे आता है।

बच्चे के पैदा होने के तुरत बद यह राशि अपना असर देती है जैसे लडका है लडकी गोरी है काली सुन्दर है या बदसूरत है आदि बातो का भान भी इसी राशि के क्षेत्र मे आता है। यह राशि किसी भी कारक की पहिचान बताने वाली राशि है अगर इस राशि का महत्व जीवन से हटा दिया जाये तो जीवन बिना पहिचान के नीरस हो जायेगा। देखकर महसूस करने के बाद सूंघ कर स्वाद लेकर जो भी मानसिक भावना बनती है उस बीच की कडी यह मिथुन राशि ही है,यह राशि भचक्र की राशियॊं मे जनम के समय जितनी दूर होती है उतनी ही देर मे समझ जातक के अन्दर आती है। कर्क राशि वालो के लिये अक्सर कहा जाता है कि जीवन के आखिरी मे उन्हे दुनियादारी की पहिचान होती है इसका भी एक कारण है कि मिथुन राशि उनके बारहवे भाव मे होती है। इसी प्रकार से कहा जाता है कि वृष राशि वाले दुनियादारी को बहुत जल्दी समझने लगते है इसका भी कारण होता है कि इस राशि के आगे मिथुन राशि का ही रूप है।

यह राशि वष राशि वालो के लिये अच्छे या बुरे प्रभाव फ़टाफ़ट देने वाली होती है,तथा सिंह राशि का साथ देने के लिये यह धन से भी और लाभ से भी हमेशा साथ देती रहने के लिये जानी जाती है। वृश्चिक राशि वालो के लिये यह हमेशा ही अपमान देने के लिये देखी जाती है जबकि मकर राशि जन्म से इस राशि के दुश्मन होते है। कुम्भ राशि वालो के लिये प्यार मोहब्बत पैदा करने के लिये जानी जाती है और मीन राशि वाले इसी राशि की मानसिकता को धारण करने वाले होते है। धनु राशि का आमना सामना इसी राशि से होता है और तुला राशि के लिये भाग्य की राशि मिथुन ही होती है। मेष राशि वाले इसी राशि की सहायता से अपनी पहिचान बना पाते है और इसी राशि की सहायता से अपने भावो को प्रकट करने के लिये अपनी योग्यता को प्राप्त कर पाते है। भावनाओ को प्रकट करने का बल मिथुन राशि मेष राशि वालो को देती है और वही भावना का प्रकट करने का बल मेष राशि वालो के बच्चो को और जल्दी से फ़ायदा देने के लिये लाभ मे आजाती है।

किसी भी भाषा का सीखना मिथुन राशि की सहायता के बिना नही हो सकता है कोई भी अध्यापक बिना इस राशि का प्रयोग किये शिक्षा भी नही दे सकता है साथ ही कोई भी खिलाडी हीरो हीरोइन अपने करतब को मिथुन राशि की सहायता के बिना प्रस्तुत नही कर सकते है,स्टंट दिखाने वाले लोग भी अपनी कला को इस राशि के प्रभाव से ही दिखाते है,कोई भी चित्र बिना मिथुन राशि के प्रभाव से नही बन सकता है और जब भी मन की भावना को सामने रखने का कारण बनता है इसी राशि की सहायता से ही भावना को प्रस्तुत किया जाता है। रोना हंसना गाना बजाना मजाक करना चलना फ़िरना उठना बैठना आदि मिथुन राशि के द्वारा ही पहिचान मे आते है,किसी भवन का नक्सा भी मिथुन राशि की बदौलत ही बनता है साथ ही किसी साज सज्जा को बनाने के लिये भी मिथुन राशि का प्रयोग किया जाता है। भोजनालय की प्रसंशा भी मिथुन राशि की बदौलत मिलती है तो जीवन मे सफ़ल या असफ़ल होने की धारणा ही मिथुन राशि ही बनाती है।

मिथुन राशि समय पर स्त्री भी है और समय पर पुरुष भी है समय पर यह नपुंसक का रूप भी प्रस्तुत करती है,समय पर यह धनी बने होने का ख्याव भी देती है और समय पर यह निर्धन होने और कुछ भी पास मे नही होने का असर भी देती है। बिना मिथुन राशि की सहायता से कोई भी जोखिम से बचकर नही निकल सकता है और मिथुन राशि की बदौलत ही लोग जोखिम लेने के लिये भी तैयार हो जाते है। मिथुन राशि के सहयोग के बिना स्त्री पुरुष का संयोग भी नही हो सकता है और संसार के जीवन चक्र को चलाने को चलाने के लिये मिथुन राशि का ही सहारा लेना पडता है। यह राशि पेड के अन्दर जडों के रूप मे अन्धेरे मे रहकर पेड की परवरिस करने वाली है तो फ़ल के रूप मे पेड की महिमा का गुणगान करने वाली है लकडी के रूप मे यह कठोर भी है तो फ़ूल के रूप मे मुलायम भी है,हरे पत्तो के रूप मे पेड की खुशहाली को भी दर्शाती है और पीले पत्तो के रूप मे पेड की समाप्ति की घोषणा यह मिथुन राशि ही करती है। मिथुन राशि सौम्य बनकर समाज मे स्थान भी दिलवाती है और कठोर बनकर समाज से उत्पीडित भी करती है। प्यार भरी बाते बनकर मिथुन राशि मन में चासनी भी बनाती है और डरावनी बातो से यह ह्रदय को सशंकित भी करती है। पुत्र बनकर खुद की वंशावली को आगे भी बढाती है और पुत्री बनकर मिथुन राशि दूसरो के वंश को बढाने के लिये भी अपनी योग्यता को जाहिर करती है। सुन्दर लेख बनकर यह कलाकारी की योग्यता को बताती है तो खराब लेखनी के कारण तिरस्कृत भी करती है। अंग्रेजी के अक्षर Z का रूप भी मिथुन राशि से देखा जाता है यह ऊपर रहकर सबकी रक्षा करने के लिये भी है तो अपने अन्दरूनी भावो के अनुसार यह समाप्त भी कर सकती है,यही भावना मिथुन राशि के लिये मानी जाती है कि यह अपने को क्वारा बनकर मशहूर भी बनाती है लेकिन गुप्त सम्बन्धो से यह कामुकता की शांति भी करने के लिये सामने होती है।यह स्वभाव को कठोर तो स्वभाव को मृदु बनाने के लिये भी अपनी योग्यता को सामने रखती है। मिथुन राशि का रूप सुदर्शन जीवन जीने के लिये देखा जाता है तो उस सुदर्शन जीवन के पीछे दुर्गुणो का भंडारण भी देखा जा सकता है.

मिथुन राशि अपने सामने भावना की राशि कर्क को रखती है यह राशि अक्समात हंस भी सकती है तो अक्समात ही रो भी सकती है,मिथुन राशि जनता से अपना सम्बन्ध स्थापित करके रखती है,जनता के बिना मिथुन राशि का कोई आस्तित्व नही है। मुंह पर कोमलता हाव भाव मे स्वाभिमान कर्जा दुशमनी बीमारी पालने की मानसिक सोच प्यार मोहब्बत और खेल कूद रोमांश मे बेलेन्स करने के बाद चलने वाली गुप्त काम और गुप्त भेद जानने वाली आजीवन जवान दिखने वाली धर्म भाग्य नैतिकता न्याय से विरुद्ध काम करने वाली और सोचने वाली लेकिन इन्ही से अपने जीवन को चलाने वाली मानी जाती है। मिथुन राशि किसी भी कार्य मे पिता के प्रति मकान के पीछे के हिस्से के प्रति रिस्क ले सकती है। यह मित्रता को ही अपना भाग्य मानने वाली और मित्रो से ही अटकने पर काम निकालने वाली होती है,इसे छोटे काम अच्छे नही लगते है उन्ही कामो को करने का मन हमेशा रहता है जो बडे हो और किसी भी काम करने के बाद दुबारा से उस काम को करना नही पडे। यह इंसानी मित्रता को अपना फ़र्ज मानती है,साथ ही धन और धनी लोगो के लिये खतरनाक भी मानी जाती है अक्सर धनी लोगो की कैसे ऐसी की तैसी की जाये इस बात का ख्याल मिथुन राशि वालो के लिये रहता है।

इस राशि के सुख दुख के प्रभावो मे अक्सर देखा जाता है कि यह दुख के समय कमन्यूकेशन के साधन प्राप्त करने और सुख के समय मे कमन्यूकेशन के साधन दूसरो को लेने देने मे अपने सुख दुख को घटा बढा सकते है।

No comments: